काश्मीर में धारा 370 खत्म करने पर बिहारशरीफ श्रम कल्याण मैदान में SDPI द्वारा शहर में विरोध प्रदर्शन।
बिहारशरीफ-नालन्दा के जिला अध्यक्ष मो आसिफ अहसन ने कहा कि आर्टिकल 370 और 35ए के खिलाफ मोदी सरकार का तानाशाह रवैया देखने को मिल रहा है जिसमें पूरे काश्मीर में धारा 144 लगा कर इमरजेंसी जैसी हालत बना दी गई है,साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अचानक रातोरात काश्मीर में 60 हज़ार सेना को भेजना और उमर अब्दुल्ला महबूबा मुफ्ती को हिरासत में लेना ये एक बड़ी साजिश को बेनकाब कर रही है आज़ादी को बाद आजतक अमरनाथ यात्रा रद नही किया गया जिसमे 2000/2001/2003/2017 में हुए आतंकी हमला भी शामिल है।आतंकी हमला होने के बावजूद भी आज तक अमरनाथ यात्रा को रद्द नही किया गया ऐसा करना यह मोदी सरकार की बड़ी नाकामी को दरसाता है।
धारा 370और 35ए को जबरन खत्म करने पर न सिर्फ कश्मीरी में बल्कि पूरे देश मे भी बीजेपी सरकार की मज़म्मत हो रही है.बात यू० एन० तक जा पहुंची और दुनिया के कई ममालिक इसकी मुखालफत कर रहे है.
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मोदी सरकार को तुरंत अपने तानाशाही फैसले को वापस लेना चाहिए और कश्मीर में अमन करना चाहिए
ADVERTISING.
----------------------



0 Comments