आज से 3 दिनों तक 5 घन्टे बाधित रहेगी बिजली।

बिहारशरीफ(एस राजा)-बिजली विभाग विधुत आपूर्ति प्रमंडल बिहारशरीफ सदर इलाके में सोमवार से लगातार 3 दिनों तक करीब 5 घन्टे तक 133 केवीए अस्थानवां फीडर को बंद रखेगी।इस दौरान 132 केवीए लाइन में ट्रांसमिशन से जुड़े लोग ग्रिड के बाहर री कंडक्टिंग का काम करेंगे।

विधुत कार्यपालक अभियंता सदर अमित कुमार ने बताया कि बिजवनपर पीएसएस, चैनपुर पीएसएस, अस्थानवां, गिलानी,सरबहदी, मालती, आदि इलाके की बिजली 10 बजे से शाम 3 बजे तक गुल रहेगी।