सदर अस्पताल में चलता रहा झाड़ फूंक का सिलसिला,प्रबंधन बेखबर।

21वीं सदी में जहां हम आज मंगलयान और चंद्रयान के सहारे चंद्रमा पर जाने की बात कह रहे हैं | वही ऐसे जगहों पर अंधविश्वास देखने को मिलता है | जहाँ सिर्फ विज्ञान की ही बात की जाती  है | यह तस्वीर बिहार शरीफ सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रात्रि के 9:36 मिनट में ली गई। जहां सर्प दंश के शिकार नूरसराय के कखड़ा मंडाछ गांव निवासी जयराम यादव को इलाज के लिए लाया गया। डॉक्टरों ने युवक की इलाज कर दी। इसके बाद परिजन एक भगत को बुला, युवक की झाड़फूंक करने लगे । करीब आधे घंटे तक झाड़फूंक का पाखंड इमरजेंसी वार्ड में चला। इस दौरान उसकी रोकटोक नहीं हुई। दूसरे मरीज और उनके परिजन हैरानी से पाखंड को देख रहे थे। जयराम के परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने तो इलाज कर दिया। इलाज से ज्यादा उनलोगों को भगत पर विश्वास है। इस कारण मरीज की वह झाड़फूंक करा रहे हैं।

ADVERTISING.
-----------------------