बकरीद(ईद उल अज़हा) का चांद दिखा-बकरीद 12 अगस्त को मनाया जाएगा।

ईद उल अज़हा (बकरीद) का चांद आज देखा गया।बकरीद 12 अगस्त को पूरे देश मे मनाया जाएगा बकरीद का चांद देखने के 10वें दिन ये पर्व मनाया जाता है।चांद की पुष्टि ख़ानक़ाह मुजिबिया फुलवारीशरीफ पटना ने बाद नमाज़ मग़रिब किया है।

ख़ानक़ाह मुजिबिया फुलवारीशरीफ ने मीडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि चांद देखा गया है और ईद उल अज़हा पूरे देश मे 12 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाएगा।बकरीद की नमाज़ सभी मस्जिदों में सोमवार की सुबह अदा की जाएगी।