सोनभद्र घटना की बेरोजगार पार्टी ने की कड़ी निंदा

रविवार को भारतीय बेरोजगार पार्टी की बैठक प्रदेश कार्यालय फुलवारीशरीफ के छज्जुबाग में सम्पन्न हुई।  बैठक प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार के अध्यक्षता में की गई। जिसमें फुलवारी प्रखंड के दर्जनों बीबीपी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
 बैठक में यूपी के सोनभद्र में हुए घटना की निंदा की गई । वहीं यूपी सरकार की विफलता पर भी प्रहार किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहें रमेश कुमार ने योगी सरकार से पूछा कि क्या यही अच्छे दिन हैं कि आम ग़रीब जनता त्रस्त हैं,ह्त्या, मोबलीचिंग रुकने का नाम नहीं ले रहा। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी के कार्यकर्ता सोनभद्र के लिए कभी भी निकल सकते हैं ।मौके पर पटना जिलाध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ़ सोनू, प्रदेश महासचिव पप्पू कुमार ,प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार, अविनाश रंजन,सुजीत कुमार ऊर्फ़  गोलू,सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

ADVERTISING