आज दिनांक 16 जुलाई दिन मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार शरीफ के द्वारा नालंदा महिला कॉलेज में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। नगर मंत्री गुलशन कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्र हित में काम करती है तथा सामाजिक काम भी करती है। विद्यार्थी परिषद  पर्यावरण को संतुलित करने के लिए चिंतित है। सभी कॉलेजों में विद्यार्थी परिषद वृक्षारोपण कर रही है ।तथा सभी विद्यार्थियों को पेड़ लगाने के लिए जागरूक अभियान चला रही है। सभी विद्यार्थियों को पेड़  से क्या फायदे हैं ,कटाई से  क्या नुकसान है जागरुकता अभियान तहत बताया जा रहा है आज जो इतना तापमान बढ़ चुका है ।पर्यावरण असंतुलित हो चुका है इसका कारण है  वृक्षों की कटाई। पर्यावरण को संतुलित करने के लिए विद्यार्थी परिषद वृक्षारोपण की कार्यक्रम कर रही है 



इस मौके पर लाली कुमारी सोनाली कुमारी प्रीति कुमारी सोनम कुमारी विद्या कुमारी दिव्या कुमारी निशा रानी बलवीर कुमार गोपाल कुमार रणबीर कुमार धर्मवीर कुमार गौरव कुमार निशांत कुमार पीयूष कुमार शंकर कुमार संतु कुमार संटू कुमार छोटू अकेला प्रतिक राज अमन कुमार प्रशांत सागर आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थे।