मदरसा शिक्षकों की बहाली के लिए होगा टीईटी।

मदरसा शिक्षकों को बहाली के लिए बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टेट लेगा।इस परीक्षा में सफल होने वाले अलग-अलग कैटेगरी की मेरिट लिस्ट बनेगी-ये मेरिट लिस्ट फौकनिया,मौलवी,आलिम और फ़ाज़िल स्तर के मदरसों के शिक्षकों की होगी।जिस कैटेगरी के मदरसों का शिक्षक की ज़रूरत होगी वे मदरसे उस कैटेगरी के बने मेरिट लिस्ट से शिक्षकों के बहाली करेंगे।मदरसा शिक्षकों को विज्ञान की शिक्षा देने के लिए केंद्र सरकार की स्कीम फॉर प्रोवाइडिंग क्वालिटी एजुकेशन इन मदरसास यानी एसपीक्यईएम के तहत 1128 मदरसों में 3384 साइंस टीचरों की बहाली होगी।

ADVERTISING