मदीना ज्वेलर्स के संचालक के साथ लूट,बट से जख्मी कर बैग लेकर फरार हुए बदमाश।
बेखौफ बदमाशों ने बिहार शरीफ के चौक बाजार स्थित मदीना ज्वेलर्स के संचालक से लूट का प्रयास किया।बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल की बट से वार कर उनके हाथ से बैग छीन कर फरार हो गया।घटना लहेरी थाना इलाके सोनार पट्टी मोहल्ले में घटी गई।पीड़ित व्यवसाय जुनैद उर्फ़ पप्पू ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे इसी बीच सोनार पट्टी मोहल्ले में पूर्व से घात लगाए तीन बदमाशों बाइक सवार पिस्टल का भय दिखाकर उनकी बाइक को रुकवा कर पिस्टल से वार कर घायल करने के बाद उनके हाथ से बैग लेकर भाग गया।उन्होंने ने बताया कि बैग में सिर्फ दुकान का चाभी था लुटेरे रुपये लूट की मंशा से ही बैग लेकर फरार हुआ।
0 Comments