छात्र जदयू नालन्दा ने हज़रत मखदुम साहब के मज़ार पर चादरपोशी की।

बिहारशरीफ(एस राजा)-छात्र जदयू नालन्दा ने आज बिहारशरीफ के बड़ीदरगाह में हज़रत मखदुम जहां के मज़ार पर सभी जदयू छात्र नेता ने चदरपोशी कर शहर वासियों के लिए अमन चैन की दुआ मांगी।इस चादरपोशी में सभी छात्र जदयू नेता शामिल रहे।अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष धनन्जय देव् ने कहा कि नालन्दा सभी धर्म के लोगों की पावन भूमि है बिहार में आपसी प्रेम,भाईचारे कायम रहे यही मेरी कामना है.
उन्होंने कहा कि इस चिरागा मेले में सूबे के विभिन्न भागों से लोग चादरपोशी करने के किए बाबा मखदुम साहब के पास आते है।इसमें शामिल धनन्जय देव,मणिकांत सुमन,मोहम्मद इमरान आदि उपस्थित रहे।
                                  - Nalanda 24